ऐ, मेरे वतन के लोगों, तुम ख़ूब लगा लो नारा ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने हैं प्राण गँवाए कुछ याद उन्हें भी कर लो, कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर ना आए, जो लौट के घर ना आए
ऐ, मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी ऐ, मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
जब घायल हुआ हिमालय, ख़तरे में पड़ी आज़ादी जब तक थी साँस, लड़े वो... जब तक थी साँस, लड़े वो, फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा सो गए अमर बलिदानी जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
जब देश में थी दीवाली, वो खेल रहे थे होली जब हम बैठे थे घरों में... जब हम बैठे थे घरों में वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य जवान वो अपने, थी धन्य वो उनकी जवानी जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
कोई सिख, कोई जाट, मराठा कोई सिख, कोई जाट, मराठा कोई गुरखा, कोई मद्रासी, कोई गुरखा, कोई मद्रासी सरहद पर मरने वाला... सरहद पर मरने वाला हर वीर था भारतवासी
जो ख़ून गिरा पर्वत पर वो ख़ून था हिंदुस्तानी जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
थी ख़ून से लथपथ काया फिर भी बंदूक उठा के दस-दस को एक ने मारा फिर गिर गए होश गँवा के जब अंत समय आया तो... जब अंत समय आया तो कह गए कि अब मरते हैं जब अंत समय आया तो कह गए कि अब मरते हैं ख़ुश रहना देश के प्यारों, ख़ुश रहना देश के प्यारों अब हम तो सफ़र करते हैं, अब हम तो सफ़र करते हैं
क्या लोग थे वो दीवाने, क्या लोग थे वो अभिमानी जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी तुम भूल ना जाओ उनको इसिलिए कही ये कहानी जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
जय हिंद, जय हिंद की सेना जय हिंद, जय हिंद की सेना जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद
Ae Mere Watan Ke Logon with Lyrics
Ae Mere Watan Ke Logon with Lyrics
Ae Mere Watan Ke Logon with Lyrics
Ae Mere Watan Ke Logon with Lyrics
ऐ मेरे वतन के लोगो एक हिन्दी देशभक्ति गीत है जिसे कवि प्रदीप ने लिखा था और जिसे सी॰ रामचंद्र ने संगीत दिया था। ये गीत १९६२ के चीनी आक्रमण के शहीद हुए भारतीयसैनिकों को समर्पित था।
नवग्रह स्तोत्र (Navagraha Stotram) – अर्थ और लाभ नवग्रह स्तोत्र (Navagraha Stotram) – अर्थ, महत्त्व और संपूर्ण पाठ नवग्रह स्तोत्र (Navagraha Stotram) हिंदू धर्म का एक अत्यंत प्रभावशाली और पवित्र स्तोत्र है। इसकी रचना महर्षि वेदव्यास ने नौ ग्रहों (नवग्रहों) को शांत करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए की थी। ज्योतिष शास्त्र के… Read more: Navagraha Stotram (नवग्रह स्तोत्रम्)
शिव पंचाक्षर स्तोत्र – अर्थ और बोल | Shiv Panchakshar Stotra Lyrics & Meaning in Hindi शिव पंचाक्षर स्तोत्र (Shiv Panchakshar Stotra) रचयिता: आदि शंकराचार्य (Adi Shankaracharya) परिचय (About) शिव पंचाक्षर स्तोत्र भगवान शिव की उपासना में रचित सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली स्तोत्रों में से एक है। इसकी रचना आदि शंकराचार्य ने की थी। यह… Read more: शिव पंचाक्षर स्तोत्र (Shiv Panchakshar Stotra)
सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम् (Siddha Kunjika Stotram) – अर्थ और महत्व सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम्: दुर्गा सप्तशती की गुप्त कुंजी कलाकार/स्रोत: परंपरागत (रुद्रयामल तन्त्र) परिचय (About) सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Siddha Kunjika Stotram) हिंदू धर्म में शाक्त परंपरा का एक अत्यंत प्रभावशाली और पवित्र स्तोत्र है। रुद्रयामल तंत्र के अंतर्गत गौरी तंत्र में वर्णित यह स्तोत्र भगवान शिव… Read more: सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Siddha Kunjika Stotram)
श्रीरामरक्षास्तोत्रम् (Ram Raksha Stotra) – अर्थ और महात्म्य श्रीरामरक्षास्तोत्रम् (Ram Raksha Stotra): सुरक्षा और भक्ति का दिव्य कवच रचियता: बुधकौशिक ऋषि (Budha Kaushika Rishi) श्रीरामरक्षास्तोत्रम्, जिसे भगवान राम का ‘रक्षा कवच’ भी कहा जाता है, वैदिक परंपरा के सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय स्तोत्रों में से एक है। यह स्तोत्र न केवल मन को शांति देता… Read more: श्रीरामरक्षास्तोत्रम् (Ram Raksha Stotra)
By Anuradha Paudwal (अनुराधा पौडवाल) जय अम्बे गौरी आरती – अनुराधा पौडवाल | Jai Ambe Gauri Lyrics & Meaning जय अम्बे गौरी आरती: लिरिक्स और अर्थ कलाकार: अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) | शैली: भक्ति संगीत यह पृष्ठ प्रसिद्ध दुर्गा आरती ‘जय अम्बे गौरी’ को समर्पित है। यहाँ आप इसके हिंदी लिरिक्स, रोमन लिप्यंतरण, और इसके गहरे… Read more: Jai Ambe Gauri (जय अम्बे गौरी)